
Israel-Palestine Conflict: हमास के बीच इजरायल और फिलस्तीनी आतंकी संगठन की जंग जारी है और दोनों तरफ से बॉम्ब्स बरसाए जा रहे हैं। हमास की तरफ से किए गए हमले में अब तक इजरायल के 1000 से भी अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिसके बाद इजरायली सेना भी हमास के ठिकानों पर लगातार बॉम्बिंग कर रही है। वहीं सीमा पर लड़ रहे इजरायली सैनिकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है, कि इजरायली फोर्सेज को वहां पर ज्यादा दिक्कत आ रही है। दरअसल फिलस्तीनी आतंकी संगठन हमास की महिलाओं और बच्चों को लड़ाई में आगे कर रहे हैं. जिसके वजह से इजरायली सैनिक अपनी पूरी ताकक से लड़ नहीं पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कौन सा हथियार हमारे खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है, मुद्दा ये नहीं है, दिक्कत ये है कि हम मानव आतंकियों से लड़ रहे हैं और वो लड़ाई में महिलाओं और बच्चों को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। हम कोशिश कर रहे है कि गाजा पट्टी और फिलस्तीन के कई हिस्सों में रह रहे निर्दोष लोगों को इस युद्ध का सामनाना न करना पड़े।
Israel-India Ralationship
इजरायल इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा कि इजरायल को ‘हमारे भारतीय मित्रों’ के बहुत मजबूत समर्थन की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा, ‘भारत दुनिया का एक प्रभावशाली देश है। यह एक ऐसा देश है, जो आतंकवाद के दर्द को जनता है और इस संकट को समझता है।’ गिलोन ने हमास आतंकियों के हमलों को पूरी तरह से अकारण और अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि इजराइल इस चुनौती से खुद निपटेगा और अपराधियों को दंड देगा।









