हमास और इजराइल के बीच जंग तेज, ओवैसी बोले- नेतन्याहू शैतान है…पीएम मोदी को फिलिस्तिनियों का साथ देना चाहिए

हमास और इजराइल के बीच चल रहे यु्द्ध और वहां परेशान लोगों की दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही है. जिसमें आम लोग इस दर्द भरे समय में संघर्ष कर रहे हैं.

डिजिटल डेस्क- हमास और इजराइल के बीच युद्ध और तेज हो गया है. इजराइली सैनिक अपने लाव-लश्कर के साथ गाजा पट्टी में घुस गए है. हमास के ठिकानों को इजराइली सैनिक निशाना बना रहे है. बता दें कि इजराइल ने पहले ही गाजा पट्टी में रह रहे आम लोगों को निकलने के लिए अल्टीमेटम दिया था. सैकड़ों की संख्या में आम लोग निकलते हुए दिखाई दिए है. हमास और इजराइल के बीच चल रहे यु्द्ध और वहां परेशान लोगों की दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही है. जिसमें आम लोग इस दर्द भरे समय में संघर्ष कर रहे हैं.

वहीं भारत में भी हमास और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध पर चिंता जाहिर की गई है. AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. असदुद्दीन ओवैसी ने युद्ध को लेकर दिए गए अपने बयान में कहा कि वो फिलिस्तीनियों के साथ है. उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी पर भी निशाना साधा. ओवैसी ने कहा कि पिछले 70 सालों में इजराइल फिलिस्तिनी भूमि पर कब्जा कर रहा है.और दुनिया इस अत्याचार पर चुप है. उन्होंने कहा कि वो फिलिस्तीनियों के साथ थे, हैं और आगे भी रहेंगे. इसी के साथ उन्होंने फिलिस्तीन का झंडा भी लगाया.

आगे ओवैसी ने ये भी कहा कि मैं पीएम मोदी से अपील करता हूं.फिलिस्तिनियों के ऊपर जो अन्याय हो रहा है. उसे रोकें.फिलिस्तीन के मुद्दे को सिर्फ मुस्लिमों से नहीं जोड़ना चाहिए. बल्कि ये मानवता का मुद्दा है. नेतन्याहू शैतान है, क्रूर शासक और युद्ध के अपराधी हैं.

Related Articles

Back to top button