
Mission Gaganyaan: आज शनिवार भारत ने अंतरिक्ष में एक नया कीर्तिमान किया है. एसे मे भारत अंतरिक्ष में बड़ी छलांग लगाई है. भारत के लिए आज का दिन बेहद खास रहा है. सतीश धवन (Satish Dhawan) गगनयान (Gaganyaan) मिशन का क्रू मॉड्यूल लॉन्च किया गया. जो (ISRO) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने श्रीहरिकोटा (Sriharikota) से सतीश धवन के द्वारा अंतरिक्ष केंद्र से गगनयान मिशन के तहत मानवरहित उड़ान लॉन्च की है.
बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण करने के बाद (ISRO) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के द्वारा अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए, भारत के महत्वाकांक्षी मिशन गगनयान का टेस्ट व्हीकल की सफलतापुर्वक लॉन्चिंग की. आज मिशन के टेस्ट व्हीकल की लॉन्चिंग की गई थी. जो थोड़ी देर में गगनयान की टेस्ट लॉन्चिंग में कुछ आई तकनी की कमी को इसरो ISRO ने दूर किया. जिसे किसी तकनीकी कारणों की वजह से लॉन्च टाल दिया गया था।
भारत के लिए इस मानवरहित उड़ान परीक्षण सफल रहना भी बड़ी खबर है. जो भविष्य में मानव अंतरिक्ष कार्यक्रमों को देखते हुए अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए है। एसे में इसरो ने टेस्ट व्हीकल अबार्ट मिशन-1 (Test Vehicle Abort Mission -1) के जरिये पहले क्रू मॉड्यूल का परीक्षण किया था, लेकिन कुछ तकनी कमी आने से देरी हो गई. इसके बाद गगनयान टीवी-डी1 (TV-D 1) के क्रू मॉड्यूल की सफल लॉन्चिंग हो गई। और मॉड्यूल सुरक्षित रूप से बंगाल की खाड़ी में उतर गया है।









