विजयदशमी के पर्व पर रामलीला मैदान से PM मोदी बोले- हम श्रीराम की मर्यादा को भी जानते है और देश की सीमाओं की रक्षा करना भी

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक पर्व है.आवेश पर धैर्य की विजय का प्रतीक है.

दिल्ली-आज बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन है. विजयदशमी के पर्व को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. दिल्ली में भी द्वारका रामलीला में रावन का दहन हुआ.

इसी खास कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. द्वारका रामलीला में पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक पर्व है.आवेश पर धैर्य की विजय का प्रतीक है.

PM ने कहा कि ये पर्व हमारे लिए संकल्पों को दोहराने का पर्व है. भूमि की रक्षा के लिए शस्त्र पूजा की जाती है.आगे उन्होंने कहा कि हम श्रीराम की मर्यादा को भी जानते है. देश की सीमाओं की रक्षा करना भी जानते हैं.

Related Articles

Back to top button