
डिजिटल स्टोरी- कतर की अदालत ने पूर्व भारतीय नौसेना के कर्मियों को मौत की सजा सुनाई हैं. दरअसल, कतर में नौसेना के पूर्व 8 जवानों को कोर्ट ने गुरुवार को फांसी की सजा सुनाई है. इस मामले में अब भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि मौत की सजा के फैसले से हम हैरान हैं. और अब सभी कानूनी विकल्पों का इंतजार कर रहे हैं. इस मामले को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं और इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.
साथ ही विदेश मंत्रालय ने ये भी बताया कि ये 8 लोग कतर स्थित अल दहारा कंपनी में काम करते थे. बता दें कि ये एक निजी फर्म हैं. जो कतर के सशस्त्र बलों को प्रशिक्षण और संबंधित सेवाएं प्रदान करती हैं.
कहा जा रहा है कि सभी 8 लोगों पर जासूसी का आरोप लगाया गया है. पर कतर और भारतीय नागरिकों ने उन लोगों के खिलाफ आरोपों का विवरण कभी नहीं दिया. जिन्हें लंबे समय तक एकांत कारावास में रखा गया था.









