
डिजिटल डेस्क- इजरायल और हमास के बीच भीषण युद्ध चल रहा है. इस बीच अमेरिका ने सीरिया पर एयर स्ट्राइक कर दिया है.अमेरिका के सैन्य विमानों ने पूर्वी सीरिया में समर्थक आंतकवादी समूहों पर हमला किया.कहा जा रहा है कि इन समूहों ने हाल ही में इराक सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर एक दर्जन से अधिक रॉकेट और ड्रोन हमले किए थे.
एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन हमलों में 20 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे. सीरिया पर हुआ ये एयर स्ट्राइक उन्हीं हमलों का जवाब हैं.
इस मामले में अमेरिकी रक्षा सचिव ने कहा कि हमलों के दौरान एक अमेरिकी कांट्रेक्टर की मौत हो गई थी और 21 अमेरिकी सैन्यकर्मियों को मामूली चोट आईं थी, हालांकि सभी ड्यूटी पर लौट आए हैं.
पूर्वी सीरिया में जहां हमला हुआ है वहं से आतंकी ऑपरेट कर रहे थे. ईरान के सह पर वहां से अमेरिकी सैन्य अड्डों पर आतंकी हमले किए गए.इसलिए हमने आत्मरक्षा के लिए पलटवार किया है.









