
रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी
Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने घायल बेटे को एंबुलेंस से लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची. न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित की मां अधिकारियों से गुहार लगाया. एंबुलेंस से पहुंचे पीड़ित की सूचना पर आनन -फानन में एडिशनल पुलिस कमिश्नर अपने ऑफिस से निकल पीड़ित के समस्या को सुनने के लिए पहुंचे और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.

मारपीट में घायल बेटे को न्याय दिलाने एंबुलेंस से बेटे को लेकर कमिश्नर ऑफिस पहुंची महिला
वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र में बीते दिनों दुकान से लौट रहे शंकर नामक युवक का कुछ लोगो से विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गया. इस दौरान युवक को लाठी डंडे और रॉड से मारकर घायल कर दिया. पीड़ित युवक की मां फूलमती देवी ने बताया कि उसकी शिकायत थाने पर पुलिस से किया गया, लेकिन कार्रवाई के नाम पर छोटी कार्रवाई की बात कह लौटा दिया गया. थाने से जब न्याय नही मिला तो अपने बेटे को लेकर न्याय के लिए कमिश्नर ऑफिस पहुंची हूं. कमिश्नर ऑफिस के अधिकारियों ने इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया गया है.
एडिशनल सीपी ने पीड़ित को दिया न्याय दिलाने का आश्वासन, आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
एंबुलेंस से घायल युवक को लेकर पहुंची महिला की गुहार सुनने के लिए खुद अपने ऑफिस से निकल एंबुलेंस के पास पहुंचे. एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने महिला को उनके बेटे को न्याय दिलाने का आश्वासन देकर ईलाज के लिए भेज दिया. एडिशनल कमिश्नर डॉ के एजिलरसन ने बताया कि मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है, और परिजन धाराओं को बढ़ाने की मांग की जा रही है. थाने पर हुए कार्रवाई से जो लोग संतुष्ट नही होते है, तो वह कमिश्नर ऑफिस आकार अपनी शिकायत दर्ज करवाते है. इस मामले में सीनियर अधिकारियों के लेवल पर जांच करवा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.









