CM Yogi In Kashi: देव दीपावली पर आज काशी दौरे पर सीएम योगी, 12 लाख दीपों से रोशन होंगे घाट, 70 देशों के राजनयिक देखेंगे नजारा

CM Yogi In Kashi: देव दीपावली पर आज काशी दौरे पर सीएम योगी, 12 लाख दीपों से रोशन होंगे घाट, 70 देशों के राजनयिक देखेंगे नजारा

CM Yogi In Kashi: देव दीपावली के अवसर पर सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ काशी दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर 70 देशों के राजदूत भी मौजूद रहेंगे। इंडोनेशिया, इटली, चीन, पोलैंड, रूस, नेपाल, भूटान, ग्रीस समेत अन्य देशों के राजदूत और उच्चायुक्त शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृत मंत्री जयवीर सिंह भी उपस्थित रहेंगे। सोमवार की सुबह सीएम योगी और मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा वाराणसी के लिए रवाना होंगे। सभी अतिथियों के लिए नमो और राजघाट पर अतिथियों के लिए तैयारियों को भी परखेंगे। इस अवसर पर 84 घाटों पर आस्था के लाखों दीपों का प्रज्वलन होगें। देव दीपावली में गंगा आरती, प्रोजेक्शन मैपिंग व लेजर शो का आयोजन होगा।

मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्था

सभी 70 देशों के राजनयिक विशेष चार्टर विमान से वाराणसी पहुंचेगें। इसके बाद सड़क मार्ग से सीधे नमो घाट जाएंगें। सभी मेहमान क्रूज से गंगा विहार करते हुए दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती व देव दीपावली के अवसर पर सजे घाटों को देखेंगे। मेहमानों के लिए बनारसी व्यंजन के स्टाल भी लगाए गए हैं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद आज ही वापस चले आएंगे। नमों घाट को मेहमानों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। यहां पर आम नागरिकों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

85 घाटों, कुंडो, तालाबों पर जलेंगे 21 लाख से अधिक दीपक

देव दीपावली पर काशी वासी कुल 85 घाटों पर 21 लाख से अधिक दीप घाटों, कुंडो, तालाबों और सरोवरों पर जलाए जाएंगे। रेतों पर भी दीप जलाए जाएंगे। काशी में आयोजित होने वाले इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए देश विदेशों के तमाम पर्यटक आते हैं। इस अवसर पर काशी में होटल, गेस्ट हाउस, नाव, बजड़ा, बोट और क्रूज बुक हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button