Dinesh Phadnis Death: टीवी जगत के लोकप्रिय क्राइम शो सीआईडी के में फ्रेडरिक का किरदार निभाने वाले दिनेश फडनिस का सोमवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने रात करीब 12 बजे आखिरी सांस ली। इस बात की पुष्टी साथी कलाकार दयानंद शेट्टी ने की। लीवर की बीमारी के चलते उनका मुंबई के तुंगा अस्पताल में इलाज चल रहा था। लोकप्रिय अभिनेता के निधन के बाद टीवी जगत में गम का माहौल है।
दिनेश फडनिस का पांच दिसंबर को अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार दौलत नगर श्मशान, बोरीवली में किया जाएगा। सीआईडी की पूरी स्टारकास्ट उनके आवास पर मौजूद है। वब लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे।
साथी कलाकार दयानंद शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दिनेश को दिल का दौरा नहीं पड़ा था। वह वेंटिलेटर पर थे। उनके फेफड़ों का इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि, अब दिनेश हमारे बीच नहीं रहे। यह घटना करीब 12 बजकर आठ मिनट पर हुआ। मैं उन्हीं के घर हूं। सीआईडी टीम का हर एक सदस्य मौजूद है। उनका अंतिम संस्कार दौलत नगर श्मशान घाट में किया जाएगा।