राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, “तीन लोग यहां आए थे और उन्होंने सुखदेव सिंह से मिलने के लिए कहा। अनुमति मिलने के बाद वे अंदर गए उनसे करीब 10 मिनट तक बातचीत की और फिर सुखदेव सिंह पर फायरिंग कर दी।
जयपुर – राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या, सुखदेव सिंह की गोली मारकर हत्या हुई, घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मारी.
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) December 5, 2023
➡अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या की वारदात
➡2 हमलावर स्कूटी से फरार हुए- पुलिस
➡मुठभेड़ में एक हत्यारा ढेर हुआ-पुलिस
➡हमलावर नवीन शेखावत मुठभेड़ में ढेर
➡सुखदेव… pic.twitter.com/HpQOCs3DJz
सुखदेव सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में उनका एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हमलावर की भी मृत्यु हुई है…पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।