Pakistan General Election 2024: पाकिस्तान चुनाव का शेड्यूल जारी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने की घोषणा

पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 23 दिसंबर को उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर दी जाएगा। इसके बाद 24 से 30 दिसंबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

Pakistan General Election 2024: पाकिस्तान में चुनाव का बिगुल बज चुका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार 20 से 22 दिसंबर नामांकन पत्र दिखिल किये जा सकते हैं। जबकि, आठ फरवरी को चुनाव होने हैं।

पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 23 दिसंबर को उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर दी जाएगा। इसके बाद 24 से 30 दिसंबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा नामांकन खारिज किए जाने पर अपील दायर करने के लिए तीन जनवरी तक का समय दिया गया है। इन अपलों पर अंतिम फैसला 10 जनवरी तक लिया जाएगा। इसके बाद 11 जनवरी को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

चुनाव चिन्हों का आवंटन 13 जनवरी को किया जाएगा। इसके बाद चुनाव आयोग मतदान से जुड़ी तैयारियों में लग जाएगा। चुनाव से जुड़ी सभी कमियों को दूर करने की कोशिश करेगा। जिससे आठ फरवरी को निस्पक्ष मतदाना कराया जा सके।

बता दें कि पाकिस्तान के निचले सदन को भंग हुए 90 दिन ज्यादा हो गए हैं। लेकिन अभी तक चुनाव नहीं कराया जा सका। चुनाव आयोग ने इतने जल्दी चुनाव कराने से इनकार कर दिया। चुनाव आयोग ने बताया कि काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट्स की तरफ से 2023 डिजिटलजिटल जनगणना के नतीजों के बाद इन इलाकों का दुबारा दुबारा परिसीमन कराना था। जिसकी वजह से चुनाव में देरी हुई। 

Related Articles

Back to top button