अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर!, इस अस्पताल में कराया गया भर्ती

दाऊद इब्राहिम को कराची में जहर दिया गया है. और कराची के ही बड़े अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है.हालांकि जहर दिए जाने के खबर की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

डिजिटल डेस्क- अंडरवर्ल्ड माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ फैली है.खबरों के मुताबिक दाऊद इब्राहिम को कराची में जहर दिया गया है. और कराची के ही बड़े अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है.हालांकि जहर दिए जाने के खबर की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

बताया जा रहा है कि जिस अस्पताल में दाऊद को भर्ती कराया गया है.वहां पर कड़ी सुरक्षा है,अस्पताल की उस फ्लोर पर दाऊद ही इकलौता मरीज है. शीर्ष अस्पताल अधिकारियों और उनके करीबी परिवार के सदस्यों को ही मंजिल तक पहुंच है.

वहीं दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबर से भारत में भी हलचल काफी ज्यादा बढ़ गई है.इसी के साथ ये भी कहा जा रहा है कि पाकिस्तान में इस वक्त इंटरनेट सर्वर भी डाउन चल रहा है.

Related Articles

Back to top button