
दिल्लीः राज्यसभा के उपसभाति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान सामने आया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जो घटना भी हुआ वो संसद के बाहर हुई, उसके बारे में सदन के अंदर भर्त्सना करना, रेजोल्यूशन पास करना, यह कहां तक सही है। हम किसी का अपमान नहीं करना चाहते।
दिल्ली
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) December 20, 2023
➡कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान
➡सभापति का काम सांसदों को सुरक्षा देना- खरगे
➡सदन में जाति की बात नहीं करना चाहिए- खरगे
➡लोगों को भड़काने का काम नहीं करना चाहिए- खरगे
➡मुझे भी सदन में बोलने नहीं दिया जाता है- खरगे
➡तो क्या दलित होने की वजह से नहीं… pic.twitter.com/FuX887RNSH
खड़गे ने कहा कि अध्यक्ष साहब ने जाति की बात कही है। क्या मैं यह कहूं कि अध्यक्ष द्वारा मुझे बोलने नहीं दिया जाता क्योंकि मैं दलित नेता हूं। ऐसे तो मेरी जाति पर हमेशा हमला होता है, क्योंकि मुझे बोलने नहीं दिया जाता।
खड़गे ने कहा कि सभापति जी का काम सदन में सांसदों को सुरक्षा देना है। सभापति जी को लोगों को बाहर भड़काने का काम नहीं करना चाहिए। मुझे भी सदन में बोलने नहीं दिया जाता है।









