
PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में 15,700 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर बहुत अच्छा लग रहा है। ऐसा लगा पूरी अयोध्या सड़क पर उतर आई है। सभी देशवासियों में उमंग की लहर है। 22 जनवरी के लिए मैं उत्साहित हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि 30 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक है। आज के ही दिन 1943 में नेता जी सुभाष चंद्र बोस अंडमान में झंडा फहराकर आजादी का जयघोष किया था। आजादी के अमृत काल में हम इस संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। विकसित भारत अभियान को गति देने के लिए अयोध्या से नई ऊर्जा मिली रही है।
उन्होंने कहा आज के भारत का मिजाज अयोध्या से स्पष्ट दिखता है। यहां पर प्रगति का उत्साह है। कुछ दिन के बाद परंपरा का उत्साह देखने को मिलेगा। यहां पर विरासत की भव्यता और दिव्यता देखने को मिलेगा। विकास और विरासत की साझा ताकर भारत को आगे ले जाएगी।
पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या स्मार्ट बन रहा है। यहां पर सड़कों का चौड़ीकरण, फुटपाथ, फ्लाईओवर बन रहे हैं। आसपास के जिलों को जोड़ा जा रहा है। मुझे खुशी है एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि नाम दिया गया। उन्होंने रामायण के जरिए राम से परिचित करावाया। रामायण वह ज्ञानमार्ग है जो हमें प्रभु श्रीराम से जोड़ती है। यह एयरपोर्ट अयोध्या को दुनिया से जोड़ेगा।
उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास से यहां पर छोटे-मोटे दुकानदारों की आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वंदे भारत, नमों भारत के बाद भारत को एक और अमृत भारत ट्रेन मिल गई है। ये तीनों ट्रेन त्रिशक्ति भारतीय रेलवे का कायाकल्प करेंगी। खुशी की बात यह है कि पहली अमृत भारत रेल अयोध्या से गुजर रही है। इससे रामलला का दर्शन सुगम होगा।









