
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई है। दुष्कर्म के आरोपियों का संबंध बीजेपी आईटी सेल से होने को लेकर विपक्ष लगातार बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर वाराणसी कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय का घेराव करने पहुंची। सैकड़ों की संख्या में संसदीय जनसंपर्क का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाराणसी पुलिस सुबह से मुस्तैद रही। वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जैसे ही पीएम के संसदीय कार्यालय की ओर रुख किया, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश लिया। इस दौरान बैरिकेटिंग हटाने को लेकर पुलिस के जवानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर नोक झोंक हुई।


दुष्कर्म के आरोपियों के घर बुलडोजर चलवाने की मांग, बीजेपी नेताओं के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आईआईटी बीएचयू की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के घर बुलडोजर चलवाने की मांग किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजीव सिंह ने बीजेपी सरकार पर कटाक्ष करते हुए घटना के 2 माह बाद आरोपियों की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। संजीव सिंह ने पूछा कि दुष्कर्म के आरोपियों के घर सरकार और पुलिस प्रशासन कब बुलडोजर चलवाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने पीएम मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर पत्रक देते हुए पीएम मोदी से मांग किया कि दुष्कर्म के आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाया जाए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और छात्रों पर दर्ज मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग
वही कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आरोपियों का संबंध बीजेपी से होने का आरोप लगाते हुए कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है, कि आरोपियों का संबंध सत्ता पक्ष से है। ऐसे में प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष अजय राय के द्वारा पूर्व में दिए गए बयान पर हुए मुकदमे को वापस लिया जाए। इसके साथ ही दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे छात्रों के ऊपर दर्ज हुए मुकदमे को भी वापस लिए जाने की मांग किया।








