India-Maldives Controversy: मालदीव में मचा बवाल, घुटनों पर आई सरकार, MATI ने जारी किया बयान…

MATI ने कहा कि भारत अपने निकटतम पड़ोसियों और सहयोगियों में से एक है। भारत हमारे हर संकट भरे पल में मदद करता रहा है।

India-Maldives Controversy: मालदीव के कुछ मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी और भारत के खिलाफ किए गए अपमानजनक टिप्पणी के बाद अब मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री (MATI) ने बयान सामने आया है। उन्होंने अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की है। MATI ने अपने बयान में कहा कि मलदीव के हर मुसीबत में भारत सबसे पहले आगे आता है। पीएम मोदी और भारत के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी की हम कड़ी निंदा करते हैं।

MATI ने कहा कि भारत अपने निकटतम पड़ोसियों और सहयोगियों में से एक है। भारत हमारे हर संकट भरे पल में मदद करता रहा है। उन्होंने घनिष्ठ संबंधों के लिए सरकार के साथ-साथ भारत के लोगों को भी आभार जताया।

MATI ने अपने बयान में कहा कि भारत मालदीव पर्यटन उद्योग में भी सहयोग देता रहा है। कोविड के दौरान भी भारत हमारे ऐसे मददगार के रूप में सामने आय, जिससे हमारे बिगड़े हालात को सुधारने में मदद मिली। उन्होंने पीढ़ियों तक भारत के साथ घनिष्ठ संबंध की इच्छा जाहिर की। इसके लिए जरूरी है कि अभद्र टिप्पणियों से बचा जाए। जिसकी वजह से हमारे संबंधों पर नेगेटिव इफेक्ट न पड़े।

बता दें कि मालदीव के तीन मंत्रियों द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री की लक्षद्वीप यात्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी पोस्ट करने के बाद विवाद शुरू हो गया। इसके बाद मालदीव सरकार ने पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया था।

मालदीव के कई मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट करने के बाद विवाद पैदा हो गया। रविवार को मालदीव सरकार ने पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने पर तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया था। इन मंत्रियों में उप मंत्री मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महज़ूम माजिद नाम शामिल है। अब राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button