
लखनऊ. यूपी एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। यूपी एटीएस ने 25 हजार का इनामी और ISIS का आतंकी फैजान बख्तियार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है गिरफ्तार फैजान ISIS मॉड्यूल से जुड़ा है। देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त था। फैजान प्रयागराज के करेली का रहने वाला है। अलीगढ़ मुस्लिम विवि में MSW का छात्र था। फैजान को आज अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। यूपी एटीएस तलाश में जुटी थी।
यूपी एटीएस ने ISIS के आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी आईएसआईएस की शपथ लेकर देश विरोधी गतिविधियां संचालित कर रहा था। बीते साल 3 नवंबर, 2023 को थाना-एटीएस लखनऊ में केस दर्ज हुआ था। इससे पहले अब्दुल्ला अर्सलान, माज बिन तारिक, बजीहउद्दीन सहित अब तक कुल 8 आरोपियो को गिरफ्तार किया जा चुका है। फैजान बख्तेयार पुत्र बख्तेयार युसूफ, उम्र 24 वर्ष, की यूपी एटीएस को तलाश थी। फैजान पर 25 हजार रु का इनाम घोषित था। फैजान को 17 जनवरी को जनपद अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।
फैजान ने पूछताछ में बताया कि उसने प्रयागराज के रहने वाले रिजवान अशरफ से ISIS की बैयत लेकर अपने पूर्व मे गिरफ्तार साथियों के साथ मिलकर अलीगढ़ ISIS का मॉड्यूल तैयार कर अन्य लोगो को भी इसमे जोड़ रहे थे। अलीगढ़ ISIS मॉड्यूल का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में फैला हुआ था। कई कुख्यात आतंकी संगठन ISIS बैयत ले चुके थे। फैजान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से MSW (मास्टर इन सोशल वर्क) कर रहा था।









