
अयोध्या. भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए अयोध्या दुल्हन की तरह सज चुकी है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन रामलला के गर्भगृह में पूजा-अर्चना हुई। कलश यात्रा के बाद विवेक सृष्टि से भगवान श्री रामलला की मूर्ति का भ्रमण कराया जा रहा है। गर्भ गृह में भगवान श्रीराम की यही मूर्ति स्थापित की जाएगी। अयोध्या में कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान श्रीराम की मूर्ति को गर्भगृह की ओर ले जाया जा रहा है।

बता दें, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सात दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो गया। प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य यजमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र को बनाया गया है। बता दें, बुधवार को रामलला की मूर्ति परिसर में प्रवेश करेगी और मूर्ति को परिसर का भ्रमण कराया जाएगा। फिर मंदिर परिसर में बने यज्ञ मंडप में अनुष्ठान शुरू होंगे।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र हैं। यजमान के रूप में उन्होंने मंगलवार को प्रायश्चित पूजन में हिस्सा लिया। अब वे सात दिनों तक यजमान की ही भूमिका में रहेंगे। प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन गर्भगृह में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राममंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, संघ प्रमुख मोहन भागवत और डॉ. अनिल मिश्र मौजूद रहेंगे।
पीएम मोदी गर्भगृह में अपने हाथ से कुशा और श्लाका खींचेंगे। उसके बाद रामलला प्राण प्रतिष्ठित हो जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी भोग अर्पित करने के साथ ही आरती भी करेंगे।









