
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। अब 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार है। इसके लिए अनुष्ठान शुरू है। गर्भगृह को राम मंदिर में पवित्र स्थान पर रामलला की प्रतिमा क्रेन की मदद से लाई गई थी।
भगवान राम की प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित करने से पहले पहले विशेष पूजा की गई। गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की 200 किलो वजन की है। नई मूर्ति को 17 जनवरी यानी कि बुधवार को जन्मभूमि मंदिर परिसर में लाया गया।
पहले रामलला की मूर्ति को मंदिर परिसर भ्रमण कराने की योजना थी। लेकिन मूर्ति का वजन ज्यादा होने की वजह से उसकी जगह रामलला की 10 किलो की चांदी की मूर्ति मंदिर परिसर में घुमाई गई। इससे पहले बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे निर्मोही अखाड़ा के महंत और पुजारी सुनील दास ने राम मंदिर के गर्भगृह में पूजा की। फिर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. इसके बाद मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने रामायण पर डांस परफॉर्मेंस भी दिया।









