Ram Mandir: साढ़े दस बजे अयोध्या पहुंचेगे पीएम मोदी, यहां देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचने के लिए पीएम मोदी सुबह 10.25 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगे। यहां से 10.45 बजे अयोध्या हेलीपैड पर पहुंचेगे।

PM Modi Ayodhya Program: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीएम कार्यक्रम जारी हो गया है। पीएम मोदी अयोध्या में कुल चार घंटे बिताएंगे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचने के लिए पीएम मोदी सुबह 10.25 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगे। यहां से 10.45 बजे अयोध्या हेलीपैड पर पहुंचेगे।

हेलीपैड से सीधे राम मंदिर के लिए रवाना हो जाएंगे। सुबह 10.55 बजे श्री राम जन्मभूमि जाएंगे। इसके बाद सुबह 11.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक पीएम मोदी का समय आरक्षित है। 12.05 से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रहेंगे। दोपहर 12.55 बजे पूजा स्थल से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1 बजे सार्वजनिक समारोह जाएंगे। 2.15 बजे कूबर टीला शिव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। पीएम मोदी के सामने ही रामलला की प्रतिमा पर बंधी पट्टी खोली जाएगी। इसके पश्चात पीएम मोदी सोने की सलाई से रामलला को काजल लगाकर उन्हें शीशा दिखाएंगे। 

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। राम नगरी की सुरक्षा में करीब 1450 विशेष सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग स्वयं अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंटनी देव कुमार कर रहे हैं। पूरे जिले का अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।

Related Articles

Back to top button