
Israel-Hamas war updates: हमास और इजराइल के बीच जंग रुकने का नाम नहीं ले रहा। खबर आई है कि संघर्ष के बीच इजराइल को एक बड़ा झटका लगा है। हमास के साथ जंग में इजरायल को बड़ा नुकसान हुआ है। सूत्रों द्वारा मिली खबर के अनुसार कल गाजा में लड़ाई के दौरान 21 इजराइली सैनिकों ने जान गवा दी। आशंका है कि अभी यह आंकड़े और बढ़ सकते हैं।
अब तक 200 से अधिक सैनिकों ने गंवाई जान
दरअसल, लड़ाई के दौरान एक भीषण विस्फोट कि चपेट में कुछ सैनिक आ गए। यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था, कि इसके आग़ोश में आकर दो इमारतें भी नेस्तोनाबूत हो गईं। वहीं इस्राइली सेना के एक टैंक पर हमास के लड़ाकों ने आरपीजी से हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार इन सैनिकों की मौत के बाद हमास के साथ लड़ाई में इजराइल के अब तक 200 से अधिक सैनिक अपनी जान से गंवा चुके हैं।
इमारतों के मलबे की चपेट में आए सैनिक
इस पूरे मामले की जानकारी खुद इस्राइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने दी है। उन्होंने बताया कि कल की घटना में कुल 21 सैनिक मारे गए हैं। सैनिक अपनी सीमा पर मौजूद थे और वहां पर हमास के ठिकानों को तबाह कर रहे थे। इस बीच शाम करीब चार बजे के आस पास आतंकियों द्वारा एक टैंक पर RPG से हमला कर दिया गया। जिसके चलते वहां मौजूद 2 दो मंजिला इमारतों में विस्फोट होने के बाद इमारतें गिर गईं। इन इमारतों के मलबे की चपेट में आकर हमारे सैनिक मारे गए।









