रामराज की अवधारणा से प्रेरणा लेकर चला रहे सरकार, बोले दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल

दिल्ली : दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने गुरुवार को छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए. इस दौरान केजरीवाल ने ध्वजारोहण किया। मंच से छात्रों को सम्बोधित करते हुए अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर खुशी जाहिर की है.

उन्होंने कहा कि रामायण में जिस रामराज्य की परिभाषा और अवधारणा दी गई हैउन्हीं सिद्धांत पर हम अपनी सरकार चला रहे है। राम राज्य में कोई भूखा न सो पाए, दिल्ली में कोई भूखा न सोए यही कोशिश है।सबको समान और अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए, राम राज्य में सभी को समान शिक्षा मिलती थी। दिल्ली में 8 साल में हमने प्रथा को बदला गरीब बच्चो को भी अच्छी शिक्षा मिल रही है। एक ही डेस्क पर गरीब अमीर पढ़ रहे है।कोई बीमार हो जाए तो सबको अच्छा इलाज मिलना चाहिए पैसे के अभाव में किसी की मौत नही होनी चाहिए। दिल्ली में सरकारी अस्पताल को बेतहर किया है, पॉलिक्लेनिक , मौहल्ला क्लीनिक खोले, सबको अच्छा इलाज मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि 24 घंटे बिजली आनी चाहिए, पहले 7 से 8 घंटे पावर कट लगते थे, केंद्र ने सर्वे करवाया है दिल्ली में बिजली कंपनी नंबर वन है। कोई बिजली कट नही। गरीब लोगो बिजली फ्री मिलती है।सबको पानी मिलना चाहिए, हमारी सरकार आने से पहले पानी मेहगा था, हमने दिल्ली के इलाकों में पानी पहुंचाया, अब गरीब और मध्यम परिवार के लोगो को फ्री में पानी मिल रहा है।बुजुर्ग का सम्मान करना चाहिए, पहले 1000 रुपे पेंशन मिलती थी हमने 2500 कर दी, और बुजुर्ग को तीर्थ यात्रा करा रहे हैं 12 स्थान पर तीर्थ यात्रा कराते है। अबतक 83 हजार बुजुर्ग को तीर्थ यात्रा करा चुके हैं। हम कोशिश करेगे ज्यादा से ज्यादा राम लला प्राण प्रतिष्ठा हुई है तो अब कोशिश है की जायद ट्रेन वहा भेजे।

सुरक्षा का मुद्दा बड़ा है, पुलिस हमारे पास नही है हमने दिल्ली में सबसे बड़ा नेटवर्क सीसीटीवी का बनाया है उससे पुलिस को फायदा हो रहा है। डार्क स्पॉट खत्म किए जा रहे है। स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है।रोजगार के लिए काम कर रहे है, मौहल्ला, क्लीनिक खोले उसमे रोजगार मिले जॉब पोर्टल बनाया, 9 साल में 12 लाख युवा को हमारे प्रयास से रोजगार मिला है। शिक्षा व्यवस्था में बदलाव करना होगा, यह अंग्रेज ने बनाई क्लार्क के लिए। हमने बिजनेस ब्लास्ट प्रोग्राम्स शुरू किए। सरकारी स्कूलों के बच्चे बोलते है की में नौकरी देने वाला बनुगा, कॉलेज में इस प्रोग्राम को शुरू किया जाएगा।

केजरीवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सुनते है की 5 ट्रिलियन इकोनॉमी देश बनाना है लेकिन इसका फायदा अगर एक व्यक्ति के पास पहुंचे तो क्या फायदा होगा, कुछ चंद लोग का हमारे देश का विकास का फायदा हो रहा है। मंहगाई कम करनी होगी, लोगो के घर का खर्च नही चल रहा है, जो कदम हमने उठाए उससे दिल्ली में महंगाई सबसे कम है। पूरे देश में जितनी मेहगाई है उससे दिल्ली में आधी है। भगवान ने सबको बराबर बनाया है, बुजुर्ग युवा, अमीर गरीब है हमको ऐसी व्यवस्था करनी है सबको बराबर अधिकार मिले।

Related Articles

Back to top button