
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में उथल-पुथल जारी है। नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दियाहै। अब भाजपा के साथ मिलकर एक बार फिर सरकार बनाएंगे। इसी बीच भाजपा ने विधायक दल के नेता की घोषणा कर दी है। बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी को चुना गया है। जबकि विजय सिन्हा को उप नेता के रूप में चुना गया है। सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा नई सरकार में उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं।
जाने कौन हैं सम्राट चौधरी?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले वर्ष सम्राट चौधरी को राज्य में सम्राट को पार्टी की कमान सौंपी थी। सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं। सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। ये कुशवाहा समाज के बड़े नेताओं में से एक हैं। सम्राट चौधरी वर्ष 1990 में सक्रिय रूप से राजनीति में शामिल हुए। उन्हें एक राजनीतिक मामले में 1995 में 89 दिन के लिए जेल भी जाना पड़ा था।
सम्राट वर्ष 1999 में राबड़ी देवी सरकार में कृषि मंत्री भी रहे। वर्ष 2000 और 2010 मे पबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। वर्ष 2014 में वह नगर विकास विभआग के मंत्री रहे। सम्राट 2018 में आरजेडी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। भजापा सरकार में पंचायती राज मंत्री रहे।









