
Gyanvapi Case: ज्ञानवापी में स्थित व्यासजी के तहखाने में 1993 की तरह नियमित रूप से पूजा-पाठ शुरू हो गया है। वाराणसी जिला और सत्र न्यायालय ने इसकी अनुमति दे दी है। अब पहले की भांति व्यास परिवार तहखाने में पूजा-पाठ कर सकेगा।
व्यासजी का तहखाना कहां है?
व्यासजी का तहखाना ज्ञानवापी में ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है। यहां से हिन्दू धर्म से जुड़े चिन्ह जैसे-स्वास्तिक, कमल और ओम की आकृतियां प्राप्त हुई है। व्यास परिवार के पोते आशुतोष व्यास मीडिया से बात करते हुए बताया कि, ज्ञानवापी के अंदर 10 तहखाने मौजूद हैं। यह तहखाना ज्ञानवापी में दक्षिण की ओर स्थित हैं। अभी सिर्फ दो तहखानों को खोला गया है। कोर्ट में दायर याचिका में बताया गया है, कि व्यासजी का तहखाना ज्ञानवापी परिसर में नंदी भगवान के ठीक सामने है। यहां पर व्यास परिवार करीब 400 सालों से पूजा-पाठ करता था।
व्यासजी के तहखाने में 1993 से पहले व्यास परिवार द्वार पूजा पाठ किया जाता था। 1993 में ताला लगा दिया गया था। उस समय प्रदेश में मुलायम सिंह यादव की सरकार थी। मुलायम सिंह यादव ने यहां पर बैरिकैंडिंग लगवा दी थी, जिससे सांप्रदायिक दंखा न भड़के। उसी समय से तहखाने में पूजा-पाठ बंद चल रहा था।









