ईलाज के बहाने BHU के छात्रों ने डॉक्टर को बुलाया हॉस्टल, अप्राकृतिक दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी। छात्राओं के साथ छेड़खानी मामले को लेकर चर्चा में रहने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय पुरुष डॉक्टर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का चौका देने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार छात्रों ने पुलिस के सामने डॉक्टर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि छात्रों ने डॉक्टर को सोशल मीडिया से संपर्क कर बीएचयू के छात्रावास में मिलने के लिए बुलाया और वहां डॉक्टर को बंधक बना अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान छात्रों पर पीड़ित से मारपीट और लूट की घटना देने का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार अप्राकृतिक दुष्कर्म के दौरान आरोपी छात्रों ने वीडियो बनाया और 60 हजार रुपए की रंगदारी मांगी।

डॉक्टर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी छात्रों को पुलिस ने लिया गिरफ्तार

घटना में आरोपी दो छात्रों को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए बीएचयू के छात्रों के बारे में काशी जोन के डीसीपी आर.एस.गौतम ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर ने लंका थाने की पुलिस से अप्राकृतिक दुष्कर्म और मारपीट व लूट की शिकायत की थी। घटना की जांच में जुटी पुलिस टीम ने बीएचयू के दो छात्रों को हिरासत में लिया। छात्रों की निशानदेही पर डॉक्टर के साथ लूट की सोने की चेन और अंगूठी बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान छात्रों ने पुलिस से बताया कि डॉक्टर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद उन्हें उम्मीद थी, कि वह शर्म की वजह से किसी को नहीं बताएगा, लेकिन घटना के बाद डॉक्टर ने लंका थाने में शिकायत किया और पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर की निशानदेही पर छात्रों को पकड़ लिया।

ग्रेंडर एप्प के जरिए आरोपी छात्रों ने किया डॉक्टर से संपर्क, पकड़े जाने के बाद उगले राज

वही छात्रों ने पुलिस को बताया कि पीड़ित डॉक्टर से उनका संपर्क ग्रेंडर एप्प और मैसेंजर से किया। दोस्त के ईलाज के बहने डॉक्टर को बीएचयू के रुईया छात्रावास बुलाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न किए जाने की शर्त पर डॉक्टर से 60 हजार रुपए की मांग की गई। डॉक्टर के साथ हुए अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले को लेकर काशी जोन के डीसीपी आर.एस.गौतम ने बताया कि छात्रों ने घटना के बाद वीडियो बनाने के साथ डॉक्टर के सोने की चेन और अंगूठी को लूट लिया था। वही रंगदारी में मांगे गए 60 हजार रुपए छात्रों ने अपने साथियों के पास होने की बात स्वीकारी है। छात्रों के द्वारा बताए गए अन्य छात्रों को चिन्हित किया जा रहा है। वही पुलिस ने गिरफ्तार हुए छात्रों पर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button