
लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को एक और झटका लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की सभी (13) लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ के एक सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की तरह पंजाब में भी महागठबंधन लगभग खत्म हो गया।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो महीने में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 13 और चंडीगढ़ से एक कुल मिलाकर 14 सीटें हैं। आने वाले 15 दिनों के अंदर पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। इसके बाद उन्होंने सभी उम्मीदवारों को जीताने की अपील की।
बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी भी अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं। जबकि इंडिया गठबंधन के अगुवा नेता रहे नीतीश कुमार ने गठबंधन से अलग होते हुए भाजपा के साथ आ गए। इस तरह महागठबंधन को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं।









