
पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने खौफनाक कदम उठाया। जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप उठी। पति ने पत्नी की गला काट कर उसकी गर्दन को अपने हाथ में झुलाते हुए और दूसरे हाथ में गड़ासा लिए थाने पहुंचा। यह नजारा जिस राहगीर ने देखी सबकी आंखे खुली की खुली रह गई। कुछ राहगीर तो गश खाकर गिर पड़े। थाने पहुंचा आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के अवैध संबंध से परेशान था। इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।
यह पूरा मामला बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली के इसरौली चौकी के बसरा गांव का है। आरोपी अनिल कनौजिया यहां राजगीर का काम करता था। वह काफी समय से पत्नी के अवैध संबंध से नाराज था। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ। शुक्रवार को सुबह साढ़े आज बजे अनिल ने पत्नी वंदना को बांके से गला काटकर हत्या कर दी।
हत्यारोपी को गिरफ्तार कर की जा रही जांच
इसके बाद वह पत्नी का कटा हुआ गला अपने हाथ में लेकर और दूसरे हाथ में बांका लेकर इसरौली चौकी पहुंचा। जिसे देखते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद जांच शुरू कर दी। SSP उत्तरी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया, हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।








