
Varanasi News: देश में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की तरह अब कांग्रेस पार्टी भी वाराणसी में चाय पर चुनावी चर्चा में जुट गई है। इसकी बानगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देखने को मिला, जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने चाय सियासत दुकान पर अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चुनावी चर्चा की। इस चर्चा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा चुनाव की रणनीति और घर -घर जाकर लोगो से संपर्क अभियान को लेकर वार्ता किया। इस चर्चा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि चाय एक ऐसी अड़ी है, जहां पूरे देश -दुनिया की सियासत होती है।
चुनाव के बाद ओपी राजभर को मंत्री पद से हटाएगी बीजेपी : अजय राय
उत्तर प्रदेश में मंत्री बने ओपी राजभर के द्वारा सार्वजनिक मंच पर पिला गमछा पहनकर थाने जाने पर थानेदार कुछ नही करेगा के बयान पर अजय राय ने कहा कि यह उनका कोई नया बयान नहीं है। उनके कई ऐसे बयान है, जिसमे वह मुख्यमंत्री के बारे में अशोभनीय बात कहते नजर आते है। ओपी राजभर के लिए बस इतना ही कहना है, कि वह जितनी जल्दी हो सके बीजेपी से छुटकारा पा ले वरना बीजेपी उनके पार्टी को समाप्त कर देगी। अभी उनके दो विधायक अलग हुए है आने वाले दिनों में ओपी राजभर की पूरी पार्टी हो समाप्त हो जाएगी। अजय राय ने ओपी राजभर को सतर्क करते हुए कहा कि बीजेपी ने उन्हें ऐसे समय पर मंत्री बनाया है, जब आदर्श आचार संहिता लगने वाला है। वह अब एक फाइल पर हस्ताक्षर भी नहीं कर पाएंगे। यही नहीं जब बीजेपी चुनाव में हार जाएगी, तो सारा ठीकरा ओपी राजभर पर फोड़कर उन्हें मंत्री पद से हटा देगी।
बीजेपी के मौजूदा सांसद नहीं लड़ना चाहते है चुनाव: अजय राय
वाराणसी में चाय सियासत पर चर्चा के दौरान जब अजय राय से उत्तर प्रदेश में प्रत्याशियों की घोषणा के बारे में पूछा गया, तो अभी उन्होंने कहा कि बनारस और उत्तर प्रदेश के प्रत्याशियों के लिए वरिष्ठ नेताओं की बैठक चल रही है। जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा होगी। वही कांग्रेस को प्रत्याशी न मिलने के सवाल पर कहा कि बीजेपी के नेता कांग्रेस की चिंता करते है, लेकिन उनके घोषित किए गए सांसद प्रत्याशी सीट छोड़कर भाग रहें है। सभासद का कोई टिकट वापस नहीं करता और बीजेपी में सांसद पद के लिए प्रत्याशी अपना टिकट वापस कर रहे है।









