पीलीभीत लोकसभा सीट से वरुण गांधी के निजी सचिव ने खरीदा नामांकन पत्र, चुनाव लड़ना तय

लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होगा। पहले चरण के लिए आज से नामांकन शुरू हो चुका है। लेकिन कई ऐसे सीट हैं, जहां से अभी भी नामों की घोषणा नहीं हुई है

पीलीभीत लोकसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। वरुण गांधी के नाम से नामांकन पत्र खरीदे जाने की खबर सामने आ रही है। वरुण गांधी के निजी सचिव ने नामांकन पर्चा लिया है। वरुण गांधी का पीलीभीत से चुनाव लड़ना लगभग तय मना जा रहा है। निजी सचिव कमलकांत ने कलेक्ट्रेट से नामांकन पत्र लिया।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होगा। पहले चरण के लिए आज से नामांकन शुरू हो चुका है। लेकिन कई ऐसे सीट हैं, जहां से अभी भी नामों की घोषणा नहीं हुई है। इस बीच कई नेताओं की सांसे अटकी हुई है। कहीं टिकट न कट जाए।

इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद को टिकट देने के संकेत दिए हैं। जबकि उन्होंने वरुण गांधी के मुद्दे पर बोला, इस विषय पर हमारा संगठन निर्णय लेगा।

Related Articles

Back to top button