बाराबंकी में हो गई शादी, विदाई के वक्त पता चला दूल्हा है किन्नर

उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई के पहले दूल्हा किन्नर निकला। यह घटना रामसनेहीघाट से आई एक बारात की थी, जिसने शादी की सभी रस्में पूरी कर दी थीं।

जैसे ही विदाई का वक्त आया, और दूल्हा ने किन्नरों से नेग लिया, उसी दौरान किन्नरों ने उसे पहचाना। लड़की पक्ष द्वारा पूछे जाने पर दूल्हे ने अपनी असलियत स्वीकार कर ली। दुल्हन पक्ष ने इस स्थिति को इंसानियत से देखा और कोई हंगामा नहीं किया। हालांकि, उन्होंने सिर्फ शादी में हुए खर्च को लेकर बारात को वापस भेजने का निर्णय लिया।

यह घटना पूरे जनपद में चर्चा का विषय बन गई है और इसे लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button