आगरा में श्रद्धालुओं से भरी बस में अचानक लगी आग, श्रद्धालुओं ने कूदकर बचाई जान

आगरा : रविवार रात को ईदगाह बस स्टैंड के पास गंगा स्नान के लिए सोरोंजी जा रहे श्रद्धालुओं की बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही पल में बस में आग का गोला बन गई। बस में सवार 50 श्रद्धालुओं ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार

बस में आग इंजन के ओवरहीट होने की वजह से लगी थी। राजस्थान के धौलपुर के बसेड़ी का रहने वाला एक परिवार सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए कासगंज के सोरोंजी जा रहा था। दोपहर करीब 1:30 बजे प्राइवेट बस ईदगाह बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी इंजन से धुआं उठने लगा। इससे बस में सवार 50 पुरुष और महिला श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। जैसे ही ड्राइवर ने बोनट खोला, इंजन से आग की लपटें उठने लगीं।

बस में सवार श्रद्धालु खिड़की और पिछला शीशा तोड़कर नीचे कूदने लगे। इसी बीच आग लग गई और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर शाहगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। श्रद्धालुओं को सुरक्षित देखकर सभी ने राहत की सांस ली।

गंगा स्थान के लिए निकला था परिवार

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बस में सवार महेश कुमार ने बताया कि उनके परिवार के लोग हंसी-खुशी घर से गंगा स्थान के लिए निकले थे। आगरा पहुंचने पर बस में जलने जैसी बदबू आई। ड्राइवर ने शिकायत की कि इंजन गर्म हो रहा है। ईदगाह बस स्टैंड पर पहुंचते ही बस में धुआं भर गया। इस पर ड्राइवर ने बस रोक दी। इस बीच कुछ यात्री नीचे उतर गए, कुछ अपनी सीटों पर बैठ गए। जैसे ही बस ड्राइवर ने बोनट खोला, इंजन में आग लग गई। उन्होंने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। CFO डीके सिंह ने बताया कि इंजन गर्म होने की वजह से बस में आग लगी। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button