बुलंदशहर में SSP श्लोक कुमार के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई हुई है। बता दें कि डेढ़ लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। बता दें कि रविवार तड़के पुलिस ने उसे घेर लिया था। जिसके बाद पुलिस को देख कर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हो गए। दुर्दांत अपराधी राजेश पुलिस मुठभेड़ में ढेर। मिली जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर पुलिस ने उसपर एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। अलीगढ़ में भी उसपर 50 हजार का इनाम घोषित था।
लूट, डकैती और गैंगस्टर समेत उसपर 50 मामले दर्ज थे। मारे गए बदमाश से हथियार वाहन बरामद किए गए हैं। बता दें ये मुठभेड़ CO अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई। एनकाउंटर काफी विभत्स था CO की बुलेट प्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचा ली थी। उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी थी। बताया जा रहा है कि थाना अहार का बड़ा दुर्दांत बदमाश था राजेश।