लखनऊ में हाईवे किनारे बक्से में बंद मिली लाश, हत्या कर शव फेंकने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज और खौफनाक मामला सामने आया है। यहां हाईवे किनारे पड़े एक लावारिस लकड़ी के बक्से में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने जब संदिग्ध हालत में बक्सा देखा तो इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को दी।

आशंका जताई जा रही है कि बेखौफ बदमाशों ने युवक की कहीं और निर्मम हत्या की और साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसके शव को लकड़ी के बक्से में बंद करके हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए। बक्से के अंदर शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मोहनलालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अपनी पुलिस फोर्स के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, और पुलिस आसपास के इलाकों व थानों की मदद से उसकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button