लखनऊ में बंद मकानों को निशाना बनाने वाले चोरी गैंग का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार….

पुलिस के मुताबिक यह गैंग काफी समय से शहर के अलग-अलग इलाकों में बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। आरोपी पहले उन घरों को चिन्हित करते थे जहां लोग लंबे समय तक बाहर रहते थे या मकान बंद रहता था।

Uttar-Pradesh: राजधानी लखनऊ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक सक्रिय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये के जेवरात और नकदी बरामद किए गए। यह कार्रवाई बिजनौर थाना पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने की है।

बता दें, पुलिस के मुताबिक यह गैंग काफी समय से शहर के अलग-अलग इलाकों में बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। आरोपी पहले उन घरों को चिन्हित करते थे जहां लोग लंबे समय तक बाहर रहते थे या मकान बंद रहता था। इसके बाद मौका देखकर रात के समय घरों में घुसकर जेवरात, नकदी और कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे।घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पुलिस ने कब्जे में ले लिया हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रावेन्द्र उर्फ छोटू, सन्नी रावत व शिवा चौरसिया शामिल थे।

हाल के दिनों में इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। बिजनौर थाना पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ मिलकर जांच शुरू की और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी। इसी दौरान पुलिस को गैंग के बारे में अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गैंग में और कितने लोग शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button