
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी और उसके प्रेमी ने उसे तेजाब पिला दिया।
घटना बारादरी थाना क्षेत्र के चक महमूद इलाके की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई
बताया जा रहा है कि तेजाब पीने के बाद पति की हालत गंभीर हो गई थी। मौत से पहले उसने तड़पते हुए पूरी घटना की जानकारी दी और पत्नी व उसके प्रेमी पर आरोप लगाया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। आरोप है कि पत्नी गौसिया और उसके प्रेमी सलीम ने मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
मामले की जांच जारी
पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या की पूरी साजिश कैसे रची गई और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।









