
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से भीषण सड़क हादसे की खबर है। जहां शुक्रवार यानी 6 दिसंबर कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो गाडी की ट्रक से टक्कर होने के चलते बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में बोलेरो सवार 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 लोगों के घायल होने की खबर है जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें, जिनकी हालत गंभीर है उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
दरअसल, शुक्रवार तड़के सुबह रैपुरा से कुछ ही दूरी में झांसी-मीरजापुर हाईवे 35 पर प्रयागराज से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाकी 6 लोगों को घायल अवस्था में सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली खबर खबर के अनुसार घायलों में 3 की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो में कुल 11 लोग सवार थे। सभी छतरपुर के रहने वाले बताये जा रहे है, जो की प्रयागराज से दर्शन कर के वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चालक के झपकी आने के चलते बोलेरो की झांसी-मीरजापुर हाईवे 35 ट्रक से भिड़ंत हो गई। फिलहाल मरने वाले 6 लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।