पुलिस महकमे में बड़ी संख्या में मिला प्रमोशन, डीजीपी मुख्यालय ने जारी की लिस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से जुडी हुई एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी पुलिस के 21295 सिपाहियों का प्रमोशन हो गया है। डीजीपी मुख्यालय से सिपाहियों की प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से जुडी हुई एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी पुलिस के 21295 सिपाहियों का प्रमोशन हो गया है। डीजीपी मुख्यालय से सिपाहियों की प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी है। जिसके बाद प्रमोशन पाए सिपाहियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। पदोन्नत हुए सिपाहियों की लिस्ट जिले के कप्तानों के पास भेज दी गई है।

मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर प्रमोशन के लिए 2 सितंबर को अधियाचन उत्तर प्रदेश भर्ती एंव पदोन्नती के पास भेजा गया था। पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा कुल 21295 आरक्षी नागरिक पुलिस को मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नती हेतु उपयुक्त पाए जाने पर पुलिस महानिदेशक के अनुमोदन पर पुलिस विभाग ने इन लोगों के प्रमोशन का आदेश दे दिया है। जिसके बाद डीजीपी मुख्यालय सिपाहियों के प्रमोशन की लिस्ट कप्तानों के पास भेज दी है।

पुलिस महकमे में सिपाहियों को बड़ी संख्या में प्रमोशन मिला है। यूपी पुलिस के 21295 सिपाहियों का हेड कांस्टेबल के पद पर प्रमोशन हो गया है। डीजीपी मुख्यालय से सिपाहियों की प्रमोशन लिस्ट जारी करते हुए पदोन्नत सिपाहियों की लिस्ट कप्तानों को भेज दी है।

Related Articles

Back to top button