
राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राउंड मूवमेंट के दौरान दो यात्री विमान अकासा एयर और स्पाइसजेट के पंख आपस में टकरा गए, जिससे एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बता दें, जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब दोनों विमान रनवे के पास मूव कर रहे थे। इसी दौरान दोनों विमानों के विंग्स (पंख) एक-दूसरे से टकरा गए, जिससे एक विमान का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर रनवे पर गिर गया। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट स्टाफ और ग्राउंड टीम ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।
सबसे राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
फिलहाल दोनों एयरलाइंस की ओर से भी आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। विमान संचालन और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।









