
हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। धौलाना क्षेत्र के UPSIDC में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्ट्री से उठती आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। दमकल कर्मियों द्वारा लगातार आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
फैक्ट्री में आग किस वजह से लगी, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। आग इतनी भीषण बताई जा रही है कि इसकी लपटें काफी दूर से नजर आ रही हैं।
करीब आधे घंटे से अधिक समय से फैक्ट्री में भीषण आग का तांडव जारी है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए दमकल कर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में भी लोगों की भीड़ जुट गई है। फिलहाल आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।









