दिल्ली की गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में आग लगने की घटना सामने आई है। मार्केट की चेन वाली गली में पुरी प्लाजा की एक दुकान में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

पुरी प्लाजा की दुकान में लगी आग

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, करोल बाग के गफ्फार मार्केट स्थित चेन वाली गली के 13 ब्लॉक में पुरी प्लाजा की एक दुकान में आग लगी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कुल 22 गाड़ियां मौके पर तैनात की गई हैं।

अतिरिक्त टैंकर और लाइटिंग का सामान भेजा गया

आग बुझाने के अभियान के लिए घटनास्थल पर पानी के अतिरिक्त टैंकर और लाइटिंग का सामान भी भेजा गया है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button