संभल में इंश्योरेंस फ्रॉड का सनसनीखेज मामला बेटे की मौत के 2 साल बाद रचा फर्जीवाड़े का जाल, पिता समेत 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रजपुरा क्षेत्र स्थित मलिकपुर गांव से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली और हैरान करने वाली साजिश उजागर हुई है।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रजपुरा क्षेत्र स्थित मलिकपुर गांव से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली और हैरान करने वाली साजिश उजागर हुई है। यहाँ 80 लाख रुपये के अंधे लालच में एक कलयुगी पिता ने दो साल पहले मर चुके अपने ही बेटे की मौत का सौदा कर डाला और कानून के शिकंजे में फंसकर सलाखों के पीछे पहुंच गया।

पूरी साजिश किसी का भी दिमाग घुमा देने वाली है। बेटे की मौत साल 2024 में ही हो चुकी थी, लेकिन पैसों की हवस में अंधे पिता ने जून 2026 में फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेटे को जिंदा दिखाकर उसके नाम से इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद ली। केवल एक ईएमआई (EMI) भरने के बाद अगस्त 2026 में आरोपी पिता ने बेटे की सड़क हादसे में मौत होने का झूठा दावा पेश कर दिया।

माफिया जैसी शातिराना सोच के साथ आरोपी ने 15-15 लाख रुपये के दो क्लेम तो हासिल कर लिए, लेकिन जैसे ही उसने 50 लाख रुपये का तीसरा बड़ा क्लेम मांगा, बीमा कंपनी को शक हो गया। कंपनी द्वारा कराए गए गुप्त सर्वे में इस पूरे घिनौने खेल का पर्दाफाश हो गया कि जिस बेटे के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं, उसकी मौत तो दो साल पहले ही हो चुकी थी। बीमा कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button