आगरा में घर के अंदर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, 4 बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शादीशुदा पति-पत्नी की मौत हो गई। बता दे कि हादसा शनिवार देर रात गांव कुतकपुर में हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। जिस कमरे में दंपती सो रहे थे, उससे कुछ दूरी पर चारों बच्चे भी सो रहे थे। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

जगदीश शनिवार रात करीब 11 बजे अपनी दुकान बंद करके घर लौटे। खाना खाने के बाद वह अपनी पत्नी शशि के साथ सोने चले गए। रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने कमरे में देखा तो दोनों बेहोश थे। बताया जा रहा है कि बिजली के बोर्ड से निकला एक तार बॉक्स पर गिर गया, जिससे पूरे कमरे में करंट फैल गया और दोनों को करंट लग गया।

पुलिस को सूचना दी गई

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र राव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर सुरेंद्र राव ने बताया कि जानकारी मिली है कि मौत करंट लगने से हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हादसे की सही जानकारी पता चलेगी।

बच्चे रो-रोकर बुरा हाल

जगदीश गांव में किराने की दुकान चलाता था और खेती का काम भी करता था। दोनों की शादी करीब 14 साल पहले हुई थी। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां मोना और सोना और दो बेटे सूर्या और हेमंत हैं। मां और पिता की मौत के बाद चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की जानकारी मिलने पर आस-पास के गांवों से लोग मौके पर पहुंचे।

Related Articles

Back to top button