बागपत में अनोखा कांवड़िया ! आंखों पर पट्टी बांधकर यात्रा पर निकला शिवभक्त, गौ माता की रक्षा का लिया संकल्प

बागपत: सावन महीने में शिवभक्त अलग-अलग अंदाज में भगवान शिव की भक्ति करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच बागपत से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक कांवड़िया आंखों पर पट्टी बांधकर कांवड़ यात्रा पूरी कर रहा है।

आंखों पर पट्टी बांधकर यात्रा कर रहा

बड़ौली गांव निवासी इस शिवभक्त ने गौ माता की रक्षा का संकल्प लिया है। इसी संकल्प के साथ वह आंखों पर पट्टी बांधकर यात्रा कर रहा है। कांवड़िया अपने साथ गौ माता को लेकर चल रहा है और भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहा है।

अनोखी यात्रा को देखकर रास्ते में मौजूद लोग भी हैरान रह गए

बताया जा रहा है कि कांवड़िया दाहगांव पहुंच चुका है। उसकी अनोखी यात्रा को देखकर रास्ते में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उसकी भक्ति और संकल्प की सराहना कर रहे हैं। कांवड़िया का कहना है कि गौ माता की रक्षा और सेवा के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए उसने यह कठिन संकल्प लिया है। आंखों पर पट्टी बांधकर यात्रा करना उसके लिए आस्था और समर्पण का प्रतीक है।

शिवभक्त की यात्रा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई

सावन के महीने में हर साल लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। इस दौरान कई श्रद्धालु अपनी अलग-अलग मान्यताओं और संकल्पों के साथ भगवान शिव को जल अर्पित करने जाते हैं। बागपत में इस शिवभक्त की यात्रा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। श्रद्धालु उसके संकल्प और भक्ति भाव को देखकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button