शामली में लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताने वाली महिला गिरफ्तार, जाट महासभा के युवा जिलाध्यक्ष को दी थी धमकी

शामली: खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने जाट महासभा के युवा जिलाध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई पर टिप्पणी करने को लेकर धमकी दी थी। युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की।

बताया गया कि महिला ने युवक से कहा था कि वह लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ कुछ भी नहीं सुन सकती। इसके बाद उसने उसे धमकी दी। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान बिंदू देवी के रूप में हुई है। वह जयपुर की रहने वाली बताई जा रही है। बिंदू देवी चार बच्चों की मां है और अपने पति से अलग रहती है। वह पेशे से बाउंसर बताई जा रही है। पूछताछ के दौरान महिला ने दावा किया कि वह पिछले करीब आठ साल से लॉरेंस बिश्नोई को अपने मन में पति मानती है। इसी सोच के चलते उसने लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई और युवक को धमकी दी।

युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और महिला द्वारा किए गए दावों की भी पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button