
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना इलाके में आज सुबह-सुबह एक 19 साल के युवक की हत्या से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, युवक की लाश शास्त्री पार्क स्थित DDA पार्क में मिली। मृतक की पहचान मोहम्मद तोहिद (19) के रूप में हुई है, जो K-ब्लॉक, न्यू सीलमपुर का रहने वाला था।
जाने क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मोहम्मद तोहिद शनिवार रात करीब 10 बजे घर से निकला था, जिसके बाद उसकी लाश पार्क में मिली। घटना की जानकारी मिलने पर न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस, नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के सीनियर पुलिस ऑफिसर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।
हत्या के पीछे आपसी रंजिश का शक जताया जा रहा
शुरुआती जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश का शक जताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
आपको बता दें कि इस DDA पार्क में पहले भी हत्या, लाश मिलने जैसे कई मामले सामने आ चुके हैं।फिलहाल, पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।









