युवती ने आत्महत्या की,पुलिस कांस्टेबल पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवती ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने पुलिस कांस्टेबल जेबी गौतम पर गंभीर आरोप लगाए। युवती ने वीडियो में कांस्टेबल पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया और यह भी कहा कि कांस्टेबल ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए थे।

युवती के आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और डीसीपी सिटी के आदेश पर आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। पुलिस कांस्टेबल जेबी गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला थाना ताजगंज क्षेत्र का है, और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button