आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि, चुनाव आयोग से मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, CM केजरीवाल ने जाहिर की खुशी

आम आदमी पार्टी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। चुनाव आयोग ने RLD से क्षेत्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया है। यूपी में RLD अब पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त पार्टी रहेगी। वहीं TMC से चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है।

दिल्ली. आम आदमी पार्टी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। चुनाव आयोग ने RLD से क्षेत्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया है। यूपी में RLD अब पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त पार्टी रहेगी। वहीं TMC से चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। TMC अब बंगाल,त्रिपुरा,मेघालय में राज्य स्तरीय पार्टी रहेगी। बता दें, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है।

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर आप संयोजन एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी होना ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। केजरीवाल ने इसके लिए सभी को बधाई दी है। केजरीवाल ने आगे लिखा है कि करोड़ों लोगों ने हमें यहां पहुंचाया है, लोगों ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है, हे प्रभु हमें आशीर्वाद दो, हम ये जिम्मेदारी अच्छे से पूरी करें।

चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देने के साथ ही शरद पवार की पार्टी एनसीपी (NCP) सीपीआई (एम) (CPI-M) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया है। बता दें, आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में पूर्ण बहुमत की सरकार है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी में भी अपना मेयर बनाकर इतिहास रचा है। वहीं सीएम केजरीवाल ने कर्नाटक में जोर-शोर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button