चंदौली में आम आदमी पार्टी के लोगों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी से आक्रोश

आप के जिलाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि राज्यसभा सांसद केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का मुखर होकर विरोध करते थे। 

चंदौली– जिला मुख्यालय पर शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जुलूस निकाला गया। इसके बाद लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अफसर विराग पांडेय को ज्ञापन सौंपा। आप कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी करने का विरोध किया और जल्द से जल्द रिहाई करने की मांग किया। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी राजनेताओं का उपीड़न कर रही हैं।

आप के जिलाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि राज्यसभा सांसद केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का मुखर होकर विरोध करते थे। उन्होने हर मुद्दे पर केंद्र सरकार को कठघरे खड़ा करने का कार्य किया। लेकिन यह बात केंद्र सरकार को नागवार लग रही थी। जिसके चलते केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी के द्वारा फर्जी मामले में संजय को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन इससे सरकार का चेहरा बेनकाब हुआ है। देश की जनता सच्चाई को जान चुकी है। अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चुप रहने वाले नहीं हैं। आम आदमी पार्टी की जिला प्रभारी पल्लवी वर्मा ने कहा कि देश को अडानी और अंबानी के ईशारे पर चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार पूर्ण रूप से पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनी हुई है। इसी का परिणाम हैं कि राज्यसभा सांसद संजय को फर्जी मामले में फंसाया गया है। क्योंकि संजय सिंह हमेशा पूंजीपतियों का खुलकर विरोध किया और सच्चाई को जनता के बीच में रखा। चेताया कि अगर संजय सिंह को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आप के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

रिपोर्ट- रविकान्त सिंह रवि

Related Articles

Back to top button