
दिल्ली; आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया कि दिल्ली शराब नीति मामले की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में उनका नाम शामिल है. इस मामले को लेकर उन्होंने मगंलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन सभी खबरों को सिरे से खारिज किया और मनगढ़ंत बताया.
#WATCH सुबह से जो भी खबर चल रही है वो झूठी और मनगढ़ंत है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा नाम ईडी की किसी भी शिकायत में न तो आरोपी के रूप में और न ही संदिग्ध या गवाह के रूप में कहीं नहीं है: AAP सांसद राघव चड्ढा, दिल्ली pic.twitter.com/CkfExSo6GM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2023
राघव चड्ढा ने कहा, आज सुबह से जो भी खबर चल रही है, वो मनगढ़ंत है. मैं साफ करना चाहता हूं कि मेरा नाम किसी भी शिकायत में न तो आरोपी के रूप है और न ही संदिग्ध या गवाह के रूप में कहीं है.”
राघवने कहा, “प्रवर्तन निदेशालय की शिकायत में मुझे एक आरोपी बताए जाने वाली न्यूज रिपोर्ट झूठी हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि ये मेरी प्रतिष्ठा को खराब करने के लिए यह प्रायोजित प्रचार किया जा रहा है.









