ED की रेड पर भड़कीं AAP नेता आतिशी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया बड़ा आरोप

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मंत्री आतिशी ने कहा कि ईडी की जांच में ही घोटाला है। ऑडियो डिलीट कर दिया गया।

डिजिटल डेस्क: दिल्ली में मंगलवार यानी 6 फरवरी की सुबह आम आदमी पार्टी के लिए बुरा खबर लेकर आई है। आज सुबह से ही AAP के बड़े नेताओं के घर ED की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। एक तरफ जहाँ, पार्टी के सांसद एनडी गुप्ता से लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव तक, कई नेताओं के घर प्रवर्तन निदेशालय की टीम रेड करने पहुंची है। तो वहीँ दूसरी तरफ आप नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ED के ऊपर गवाहों पर जबरन फर्जी बयान दर्ज कराने जैसा बड़ा आरोप लगाया है।

ED एक्शन के बीच AAP नेता आतिशी ने किया बड़ा दावा

केजरीवाल सरकार की नेता आतिशी ने प्रेस वार्ता का आयोजन करते हुए ED के एक्शन पर कई सवाल उठाये हैं। इस बीच उन्हीने ED पर बड़ा आरोप लगते हुए कहा कि, “सुबह 7 बजे से ही हमारे नेताओं के घर ED की रेड आम आदमी पार्टी को डराने के लिए चल रही है। मैंने कल ही कहा था कि मैं ED को लेकर बड़ा खुलासा करूंगी। अब खबर आ रही है कि आज दिनभर में ED AAP के कई और नेताओं के घर पर छापेमारी करेगी। ये भारतीय जनता पार्टी की हमारी पार्टी के खिलाफ बड़ी साजिश है। मैं इन सबको बताना चाहती हूं कि पिछले दो साल से AAP नेताओं को डराया जा रहा है, लेकिन दो साल की जांच में ED को कुछ भी हांसिल नहीं हुआ है।

ED पर गवाहों के साथ मारपीट का लगाया आरोप

इस बीच आतिशी ने ED पर आरोप लगते हुए कहा कि, केंद्रीय एजेंसी को अपनी जांच में आज तक एक रुपया भी हाथ नहीं लगा। ईडी केवल गवाहों के आधार पर जांच कर रही है। लेकिन गवाहों को डराकर फर्जी बयान लिए गए हैं। हमारे एक गवाह ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने उनको थप्पड़ मारा। एक ने बताया कि गवाहों से जबरन बयान लिए गए। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि कोई भी जांच एजेंसी गवाह को डराकर बयान नहीं ले सकती। माननीय न्याययालय के इस आदेश के अंतर्गत ईडी भी आती है। अदालत के आदेश के अनुसार जांच के दौरान पूछताछ का सीसीटीवी फुटेज भी जमा करना होता है।

ED की जांच ही सबसे बड़ा घोटाला: आतिशी मार्लेना

वहीँ, शराब नीति घोटाला मामले में चल जारी जांच को लेकर आतिशी ने कहा कि, “केंद्रीय एजेंसी के तरफ से जिन गवाहों से पूछताछ हुई, उनके बयान बदलकर कोर्ट में पेश किए गए हैं। जब एक गवाह ने पूछताछ का वीडियो मांगा गया, तो ED ने उसका ऑडियो हटाकर वीडियो दिया। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि वो आखिरी क्या छिपाना चाहती है जो पूछताछ के वीडियो के ऑडियो हटा रही है। असल में ED की जांच ही सबसे बड़ा घोटाला है। उसको अपनी कार्रवाई के ऑडियो अदालत और देश के सामने रखना चाहिए। मैं ईडी को चुनौती देती हूं कि वो अपने गवाहों की पूछताछ के ऑडियो सहित वीडियो पेश करे। हमने स्पेशल कोर्ट से भी पिछले डेढ़ साल में जितनी भी पूछताछ हुई है उसके वीडियो और ऑडियो की मांग की है।”

Related Articles

Back to top button